फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Skeleton found in Ballia Clothes and Aadhar card of the missing youth were lying nearby

बलिया में मिला कंकाल: पास में पड़ा था लापता युवक का कपड़ा व आधार कार्ड, परिजनों ने घेरा थाना; दर्ज हुआ था FIR

Sat, 03 Aug 2024 09:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 09:00 PM IST
सार

Ballia News: नदी किनारे मिले नर कंकाल के पास लापता युवक के कपड़े, चप्पल और आधार कार्ड भी मिले है। युवक की तलाश बीते 30 जून से ही हो रही थी। परिजनों ने सिकंदरपुर थाने में मामला भी दर्ज कराया था। परिजनों ने इस बात से नाराजगी जताई कि पुलिस ने लापता युवक की तलाश नहीं की।

विज्ञापन
Skeleton found in Ballia Clothes and Aadhar card of the missing youth were lying nearby
नाराज लोगों को समझाने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सिकन्दरपुर स्थित भाटी गांव के सैकड़ों लोगों ने एक महीने चार दिन से गायब गांव के युवक का कपड़ा, आधार कार्ड और चप्पल खरीद-दरौली में नदी किनारे मिलने के बाद शनिवार की शाम थाने पर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


गांव के लोगों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही से युवक की जान चली गई। अगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की होती तो युवक की जान बच सकती थी।

थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी नवीन कुमार पुत्र राम रतन राम 30 जून की शाम गांव के ही बृजेश राय पुत्र स्व. अवधेश के साथ बाइक से सिकंदरपुर आया था। नवीन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन बृजेश राय के घर पहुंचे वहां भी पता चला कि बृजेश भी घर नहीं आया है।
विज्ञापन




दो दिनों तक परिजन नवीन की तलाश करते रहे। जब उसका पता नहीं चला तो तीन जुलाई को नवीन के पिता राम रतन राम ने सिकंदरपुर पुलिस को चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया था कि नवीन उनके साथ ठेकेदारी का काम करता था। पैसे को लेकर नवीन व उनमें कुछ बात थी। आशंका है कि वह उसका अपहरण कर उसके साथ अप्रिय घटना की गई है। तहरीर मिलने के बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।

परिजनों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। परिजन रोज थाने का चक्कर लगाते रह गए, पुलिस पता नहीं लगा पाई। शनिवार को सिकंदरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस लगा था। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के सामने नवीन के पिता अपने दामाद के साथ प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने कहा कि दो बजे तक का समय दीजिए हम पता कर लेंगे। इसी बीच, किसी ने यह सूचना परिजनों को दी कि एक युवक का कंकाल, कपड़ा, आधार कार्ड और चप्पल खरीद-दरौली नदी किनारे पड़ा है।

Skeleton found in Ballia Clothes and Aadhar card of the missing youth were lying nearby
थाने का घेराव करने पहुंचे आक्रोशित ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों में था आक्रोश, परिजनों का बुरा हाल
पिता गांव के प्रधान विनोद कुमार वर्मा के साथ जब वहां पहुंचे तो नवीन का कपड़ा, आधार कार्ड और चप्पल पड़ा हुआ था। परिजन सामान लेकर सिकंदरपुर थाने पहुंचे। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ थाने पहुंच गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

जैसे ही इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को मिली अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, क्षेत्रधिकारी सिकंदरपुर आशीष कुमार मिश्र सहित आधा दर्जन थाने की फोर्स व फोरेंसिक टीम पहुंच गई। मामले की छानबीन शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक थाने पर ग्रामीण डटे रहे और थानाध्यक्ष के निलंबन की कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

खरीद दरौली नदी किनारे नवीन का कपड़े, चप्पल, आधार कार्ड और कंकाल मिलने की सूचना जैसे ही नवीन की मां राजकुमारी, बहन रमिता व ममता को लगी उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। नवीन घर का इकलौता चिराग था।

सैकड़ों की संख्या में महिलाएं थाने पहुंच गईं और हंगामा शुरू कर दिया। नवीन बहुत ही मिलनसार था। नवीन के पिता खेतीबाड़ी करके नवीन को इंजीनियरिंग कराई थी। वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मकान का नक्शा व ठेकेदारी करके अच्छा पैसा कमाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed