फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   skeleton found behind college fear of throwing woman body after murder in ballia

बलिया: कॉलेज के पीछे कंकाल मिलने से सनसनी, हत्या के बाद महिला के शव को फेंकने की आशंका, दुपट्टे से बंधा पैर

Thu, 28 Oct 2021 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Oct 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
skeleton found behind college fear of throwing woman body after murder in ballia
कंकाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को एक कॉलेज के पीछे खेतों में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया। डीएनए जांच के बाद ही मामले में कुछ कहने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कंकाल के पैरे में दुपट्टा बंधा हुआ था। घटनास्थल के पास टूटी चूड़ियां और चप्पल भी मिली हैं। इसके लकेर कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने महिला की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका दिया होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़ी थाना क्षेत्र के रक्सा गांव स्थित महाविद्यालय के पीछे एक व्यक्ति सुबह मछली मारने के लिए जा रहा था। कॉलेज के पीछे धान के खेत में लगभग 200 मीटर की दूरी पर नर कंकाल मिलने से उसके होश उड़ गए। सूचना ग्रामीणों को दी तो भीड़ इकट्ठा हो गई? इस दौरान पकड़ी थानाध्यक्ष को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी रसड़ा ने नर कंकाल को कस्टडी में ले लिया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ जांच के लिए भेज दिया गया। नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पैर दुपट्टे से बना हुआ था।

पकड़ी थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि देखकर लग रहा है कि नर कंकाल कहीं से लाकर खेत में रखा गया है। जानवरों ने इसे नोचा भी है। मामले की जांच की जा रही है। डीएनए टेस्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed