फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sixty per cent duty emanding Home Guard

साठ फीसदी ड्यूटी मांगने कलेक्ट्रेट पर जुटे होमगार्ड

Tue, 01 Sep 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Tue, 01 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sixty per cent duty emanding Home Guard
जिले के होमगार्ड और विभाग के अवैतनिक अफसरों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान होमगार्डों ने अन्य जनपदों की भांति बलिया में भी 60 फीसदी ड्यूटी शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में होमगार्डों ने कहा है कि जबतक मांगें पूरी नहीं होंगी, जिला मुख्यालय पर धरना देते रहेंगे। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवसागर पांडेय ने कहा कि जिले के अधिकांश होमगार्ड ड्यूटी के अभाव में भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। जबकि अन्य जिलों में होमगार्ड जवान और अवैतनिक अधिकारी की ड्यूटी 60 फिसदी लगाई जा रही है। वहीं जनपद में मनमानी तरीके से ड्यूटी लगाई जाती है। जनपद के होमगार्ड जवान और अवैतनिक अधिकारियों की ड्यूटी 60 फिसदी लगाकर भुखमरी से बचाने की मांग की है। चेताया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो जनपद के होमगार्ड और अवैतनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने अनवरत धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर छोटू यादव, कृष्ण गोपाल यादव, भोला राम, विनोद कुमार तिवारी, अभय प्रकाश, रामेश्वर, तेज प्रताप चौहान, अशोक कुमार यादव, बलिराम यादव, भागवत दूबे, ओम  प्रकाश, मुन्ना यादव, लिलावती सिंह, रीता तिवारी, मोनिका, ललिता, लीला, मीना, मुन्नी देवी, शकुंतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed