{"_id":"6a78c2d3570dc531f80b4e35","slug":"six-staff-members-including-two-doctors-were-found-absent-during-the-inspection-of-the-chc-ballia-news-c-190-1-bal1001-170488-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीएचसी के निरीक्षण में दो चिकित्सक समेत छह कर्मी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीएचसी के निरीक्षण में दो चिकित्सक समेत छह कर्मी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर के प्रसव केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ
जयप्रकाश नगर। प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयप्रकाश नगर का रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने निरीक्षण किया। दो चिकित्सकों समेत छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. पवन कुमार, डॉ. पीर प्रताप सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सुरेंद्र यादव, फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार त्रिपाठी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रदीप सिंह और एलटी ऋषभ विश्वकर्मा अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने महिला वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा अस्पताल के अभिलेखों और एएनएम से संबंधित कार्यों की भी जांच की। इस दौरान कई कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में मिली कमियों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एंबुलेंस पायलट विनोद कुमार यादव व रुदल यादव तथा ईएमटी सुदीराम यादव और जयशंकर कुशवाहा से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि अस्पताल में कुछ कमियां मिली हैं। इनकी समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मरीजों को उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा।