फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six people arrested for extorting money from vehicles in police uniform

Ballia News: पुलिस की वर्दी में वाहनों से कर रहे थे वसूली, छह लोग हुए गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six people arrested for extorting money from vehicles in police uniform
रसड़ा। कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग स्थित सिलहटा गांव के समीप पुलिस की वर्दी पहनकर मुख्य सड़क पर कुछ लोगों वाहनों पर स्टीकर चिपकाने के नाम पर वसूली कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने किसान इंटर काॅलेज सिलहटा के समीप घेराबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके पास से 284 पर्ची, तीन गड्डी रेडियम स्टीकर, एक रजिस्टर, छह मोबाइल फोन, वसूली के 12,530 रुपये बरामद किए। सरदासपुर निवासी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि रविवार को दोपहर कासिमाबाद से वाहन से वापस घर आ रहे थे। सिलहटा के समीप कई वान खड़े थे। पुलिस की वर्दी में दो लोग मौजूद थे, इसके अलावा कई अन्य युवक थे।
विज्ञापन

इन लोगों के रोकने पर मैं भी रुक गया। ये लोग वाहनों में बैठे लोगो से पैसे मांग रहे थे। उसमें एक व्यक्ति बोला कि पैसा दो स्टीकर लगवा लो। पूछने पर कि कैसा स्टीकर, कैसा पैसा। इसपर धमकी देकर एक युवक ने बोला कि चुपचाप पैसा दो वर्ना जान से भी हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा व्यक्ति बोला ज्यादा बहस कर रहा है गाड़ी का चालान करवा दो। मैं किसी तरह जान बचा के भागा।
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने किसान इंटर काॅलेज के पास घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना अनुज गिरी, मन्दीप मौर्या निवासी ग्राम कहिनौर, रामध्यान यादव निवासी ग्राम गजेन्दरपुर थाना सराय लखंसी मऊ, धीरज गिरी, अमित गिरी, अजय यादव निवासी ग्राम मेढ़ी थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ बताया।
उनके कब्जे से रेडियम स्टीकर, रसीद पर्ची बरामद हुई। इस पर ट्रैफिक कंट्रोल, कैंप ओबे दी ट्रैफिक रूल्स आदि छपा था। एक बोलेरो वाहन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed