फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six marriage halls in the district took NOC from the fire

Ballia News: जिले में छह मैरिज हॉल ने ली फायर विभाग से एनओसी, चल रहे सैकड़ों

Fri, 01 Mar 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six marriage halls in the district took NOC from the fire
बलिया। बिना फायर विभाग की एनओसी के मैरिज हॉल संचालित हो रहे हैं। यहां होने वाले समारोह में सैकड़ों की भीड़ होने के बाद भी आग से निपटने के इंतजाम नहीं हैं। इतना ही नहीं मानक विहीन होने और पार्किंग के अभाव में अवैध रूप से संचालित मैरिज हाल जाम बढ़ाने भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों जनअधिकार मंच के पदाधिकारियों ने अतुल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत भी की थी। तब डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिले में सिर्फ छह मैरिज हॉल ने फायर विभाग से एनओसी ली है। जबकि विभागीय आंकड़ों के अनुसार 107 मैरिज हाल संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों के साथ ही आबादी के मध्य जगह-जगह मैरिज हॉल संचालित हो रहे हैं। सिर्फ शहर में मैरिज हॉल की संख्या 107 से अधिक है। मानकों को पूरा न करने के कारण यह मैरिज हॉल सहालग में बड़ी समस्या बन जाते हैं। पार्किंग न होने के कारण यहां आने वाले वाहनों से जाम तो लगता है। साथ ही बिजली की भारी साजसज्जा के कारण कभी भी शार्ट सर्किट का खतरा भी रहता है। इसके बावजूद आग से निपटने के इंतजाम करके फायर विभाग से एनओसी नहीं ली गई है। विभागीय अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि एनओसी के लिए अधिकारी दबाव भी नहीं बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज हॉल के मानक
- दो जीने दो मीटर से कम चौड़े न हो।
- चार मीटर से कम छत की ऊंचाई न हो।
- गैस भट्ठी जलने वाले स्थान पर दो अग्निशमन यंत्र हों।
- 10 हजार लीटर की पानी की टंकी हो।
- पानी के लिए 1620 एलपीएम का इंजन लगा हो।
- ढाई मिनट में मैरिज हॉल खाली करने वाले गेट हो।
- बिजली कनेक्शन की वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरेटर हो।
सभी मैरिज हॉल संचालकों को नोटिस जारी कर एनओसी नहीं लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- धीरेंद्र सिंह यादव, सीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed