फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six huts gutted in fire caused by short circuit.

Ballia News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में छह मड़यां जलीं

Sun, 05 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six huts gutted in fire caused by short circuit.
मनियर थाना क्षेत्र के बड़कीबारी गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से जली मड़ई। संवाद - फोटो : 1
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के बड़कीबारी गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से छह मड़इयां जल गईं। एक बकरी झुलसकर मर गई। एक युवक झुलस गया।
विज्ञापन

सबसे पहले देवान्ती देवी के मड़ई में आग लगी। मनोज गोंड की दो मड़इयां, बकरी जल गई। पतरू गोंड, सनोज गोंड, विनोद गोंड और छोटक गोंड की एक-एक मड़ई जलकर राख हो गई। देवान्ती देवी की किराना दुकान का सामान जल गया। सनोज गोंड घरेलू सामान और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। वह आग की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मनियर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल खेदन राम ने नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को शासन से नियमानुसार राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed