फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six entrances will be built in the name of great men

Ballia News: महापुरुषों के नाम पर बनेंगे छह प्रवेश द्वार

Thu, 23 Mar 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Six entrances will be built in the name of great men
बेल्थरारोड। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा की सीमा पर चारों तरफ महापुरुषों के नाम पर छह प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के प्रगति व विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई तथा कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य योजना बनाई गई है। योजनाओं के क्रियान्वयन से विकास के नए युग का सूत्रपात होगा।
विज्ञापन

आवास पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 4.37 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए। राज्य सड़क निधि से 2.93 करोड़ की लागत से पांच सड़कों का निर्माण कराया गया। वहीं, विशेष मरम्मत योजना के तहत 4.50 करोड़ से 30 सड़कों का निर्माण कराया गया। जबकि सामान्य मरम्मत के लिए 1.50 करोड़ से 16 सड़कों के अलावा विधायक निधि से तीन करोड़ की लागत से 35 सड़कों का निर्माण चल रहा है। बताया कि विधानसभा की सीमाओं पर महापुरुषों के नाम से छह प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इनमें तुर्तीपार, नरला, गोठवा गोठाई, नगरा बरौली तथा अखोप शामिल हैं। विधायक ने कहा कि तुर्तीपार श्मशान घाट पर पेयजल, प्रकाश व बैठने की माकूल व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अरबाज खान, जेपी यादव, उमेश अंबेडकर, राजबहादुर, मुरली यादव, संदीप कुमार, वीरेंद्र यादव, मिथिलेश राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed