फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six days later, the wife was strangled to death and her body was thrown in the bushes.

Ballia News: छह दिन बाद खुलासा, पत्नी की गला दबाकर हत्या, झाड़ियों में फेंका था शव

Sat, 30 May 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Six days later, the wife was strangled to death and her body was thrown in the bushes.
रेवती कस्बा के वार्ड नंबर 13 निवासिनी मृतका प्रीति। फाइल फोटो, परिजन - फोटो : Self
बलिया। जनेश्वर मिश्र सेतु के एप्रोच मार्ग के नीचे मिली प्रीति की लाश के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद खुलासा किया। पुलिस ने पति चुन्नीलाल प्रजापति व प्रेमिका शोभा चौरसिया को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर प्रीति को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि 24 मई को शिवपुर दियर क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु के एप्रोच मार्ग के नीचे झाड़ी में एक महिला का शव बरामद हुआ था। शव को जंगली जानवरों ने नोंच खाया था। उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

दो दिन बाद शव की शिनाख्त रेवती कस्बा के वार्ड संख्या 13 निवासी प्रीति प्रजापति पत्नी चुन्नी प्रजापति के रूप में हुई। शव की शिनाख्त प्रीति के भसुर व पिता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पिता ने बताया कि प्रीति मायके रतसर के बहादुरपुर ताड़ी गांव से जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल सास की देखभाल करने आई थी।
सास की देभाल करने के लिए वापस आई थी विवाहिता : कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि चुन्नी प्रजापति व शोभा चौरसिया के बीच अवैध संबंध था। इसकी जानकारी होने पर पत्नी झगड़ा कर मायका चली गई। इसी बीच सास ब्रिज कुमारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती थी।
उनकी देखभाल के लिए प्रीति मायके से आई थी। इसी बीच पति ने प्रीति की हत्या की साजिश रची। सास के लिए जूस खरीदने के लिए अस्पताल के बाहर प्रीति निकली तो चुन्नी उसे ई-रिक्शा से लेकर जनेश्वर मिश्र चला गया। वहां पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर प्रीति को पीला दिया। बेहोश होने के बाद शोभा के साथ मिलकर सुनसान इलाके में ले गया।

चुन्नीलाल ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को एप्रोच मार्ग के नीचे झाड़ी में फेंक दिया।
अस्पताल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस की मदद से पति व महिला मित्र को पुलिस ने हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद पति चुन्नी व शोभा ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल से मृतका की पायल, चूड़ियां, कंगन, ब्लाउज, पर्स सहित अन्य सामान बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed