फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six arrested for attack on police team

पुलिस टीम पर हमला मामले में छह गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six arrested for attack on police team
टकरसन गांव में जमीनी विवाद में चले इट पत्थर में घायल सिपाही बनारसी बाबू । - फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में बुधवार को जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला के मामले में छह नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। छह नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में जनार्दन वर्मा एवं गर्जन वर्मा के बीच जमीन विवाद बीते कई वर्षों से चल रहा है। बुधवार को एक पक्ष द्वारा जमीन पर शौचालय निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस निर्माण कार्य रोकने लगी। जिस पर एक पक्ष की महिला सहित पुरुषों ने छत पर चढ़कर पुलिस के ऊपर ईट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिसमें दो उप निरीक्षक और एक पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल पुलिस कर्मियों का इलाज करने के बाद देर रात छोड़ दिया गया। इस मामले में घायल उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश कश्यप एवं एक पक्ष के गर्जन वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसमें छह नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में जमीन विवाद चल रहा था। एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। टकरसन गांव निवासी शिवजी वर्मा, जनार्दन वर्मा, मनीष वर्मा, शिला देवी, पूनम देवी, ज्योति देवी को गिरफ्तार कर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed