फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sitakund winner in Kabaddi Sujanipur, Kho-Kho

कबड्डी सुजानीपुर, खो-खो में सीताकुंड विजेता

Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sitakund winner in Kabaddi Sujanipur, Kho-Kho
हल्दी। सांसद खेल स्पर्धा का न्याय पंचायत स्तर पर आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 27-28 को ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। 10 से 12 दिसंबर तक जनपद स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के ग्रामसभा सुजानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा बृहस्पतिवार को हुई। स्पर्धा में सात ग्रामसभा के 16 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कछुआ ग्रामसभा के वर्तमान प्रधान बलराम यादव ने शुभांरभ किया। दौड़, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पिन्डारी के संजीव यादव प्रथम और सुजानीपुर के धनु द्वितीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में सुजानीपुर की पूजा अव्वल रहीं। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुजानीपुर के विनय कुमार प्रथम व पिन्डारी के संजीव यादव द्वितीय रहे। बालिकाओं में सुजानीपुर की शकीना प्रथम व पिन्डारी की अंशिका द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में रंजय कुमार गुप्ता प्रथम व पिन्डारी के धनंजय यादव द्विवेदी रहे। बालिकाओं में पिन्डारी की वंदना प्रथम रहीं। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुजानीपुर के विनय कुमार प्रथम व पिन्डारी के अंकित यादव द्वितीय रहे। खो-खो प्रतियोगिता में सीताकुंड विजेता बना। पिन्डारी को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। कबड्डी में सुजानीपुर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। बहादुरपुर दूसरे स्थान पर रहा। विजेताओं व उप विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सुजानीपुर के ग्राम प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र, संचालन सतीश चंद्र ठाकुर ने किया। व्यायाम शिक्षक सुनील पान्डेय, नोडल शिक्षक चंदन कुमार, मनोज पान्डेय,वृजेश उपाध्याय,राजेश यादव, कनकलता, संगीता चौबे, श्वेता मिश्र, मीनू तिवारी, राजू तिवारी, विद्या सागर तिवारी, जनार्दन साह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला वॉलीबाल चैम्पियनशिप दो और तीन को
बलिया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप 2 व 3 दिसंबर को कराई जाएगी। चैम्पियनशिप में जनपद की सभी पुरुष वॉलीबाल टीमें प्रतिभाग करेंगी। महिला वर्ग की चैम्पियनशिप आगे भविष्य में किया जाएगा। सोहांव में खेल मैदान पर होने वाली वॉलीबाल चैम्पियनशिप में खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर जनपद की पुरुष वॉलीबाल टीम का चयन किया जाएगा। उक्त टीम 21 से 25 दिसंबर तक मऊ में होने वाली 70वीं राज्य सीनियर वॉलीबाल चैम्पियनशिप में जनपद बलिया का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बलिया के नीरज राय व प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि जिला वॉलीबाल चैम्पियनशिप में प्रतिभागिता की इच्छुक टीमें 1 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा सकती है। रजिस्ट्रेशन के लिए टीमें नीरज राय व वॉलीबाल प्रशिक्षक प्रदीप कुमार से सम्पर्क कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed