{"_id":"6a8b4f3391ac3d58ac042454","slug":"sisters-to-get-free-bus-service-on-raksha-bandhan-80-buses-to-be-operated-ballia-news-c-190-1-bal1001-171327-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रक्षा बंधन पर बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा, 80 बसों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रक्षा बंधन पर बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा, 80 बसों का होगा संचालन
विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सवारियों के इंतजार में खड़ी बस।संवाद
बलिया। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों में 27 व 28 अगस्त को मुक्त सेवाएं प्रदान की जाएंगे। शासन की तरफ से हुई घोषणा के बाद परिवहन निगम इसके पालन की तैयारी में जुट गया है। इस दौरान बहन ए प्रदेश के किसी कोने में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं।
28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए निगम की तरफ से अतिरिक्त बसें भी चलाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी। बलिया डिपो के एआरएम महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में 80 से अधिक रोडवेज की बसों को चलाने की योजना है। इसके लिए चालकों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। बसों की मरम्मत कार्य को भी पूरा कर लिया गया है।
महिला यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए चालक व परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। फ्री बस सेवा 27 अगस्त की आधी रात से लागू होगी और 28 अगस्त की रात 12 तक रहेगी। इसके लिए परिचालक की तरफ से जीरो का टिकट दिया जाएगा। संवाद