फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sisters tie the thread of affection on the wrist of brothers

Ballia News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

Fri, 01 Sep 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie the thread of affection on the wrist of brothers
रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत बुधवार रात नौ बजे से हो गई। रात में भद्रा समाप्त होने के साथ ही शुभ मुहूर्त में कई घरों में बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी और उनसे रक्षा का संकल्प लिया। बृहस्पतिवार की सुबह भी रक्षाबंधन का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व बुधवार की रात रक्षाबंधन को लेकर बाजार में देर रात तक चहल पहल रही। बहनों ने दुकानों से भाइयों के लिए राखियां व मिठाइयां खरीदीं। वहीं, भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार लिए। रक्षाबंधन पर शुरू हुई महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा पहले ही दिन परेशानी का सबब बन गई। रोडवेज की बसों में काफी भीड़ होने से कई महिलाओं को निजी वाहनों से अपने गंतव्य को जाना पड़ा। हालांकि रक्षाबंधन के मुहूर्त को लेकर संशय की स्थिति थी। भद्रा के चलते देर शाम से राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। कहीं वृहस्पतिवार की सुबह ही राखियां बांधी गईं तो कहीं बुधवार की रात नौ बजे के बाद। रंगबिरंगी और आकर्षक राखियों के बिक्री की भरमार रही। दुकानों पर सुबह से ही राखियों और मिठाइयों को खरीदनों वालों का तांता लगा रहा। भाइयों ने बहनों को मोबाइल फोन, कपड़े, गहने आदि उपहार के रूप में दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed