फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sister-in-law's death at brother-in-law's house, police reached

Ballia News: जीजा के घर साली की मौत, पहुंची पुलिस

Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's death at brother-in-law's house, police reached
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जीजा के घर आई महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीजा के घरवालों से पूछताछ की। और लौट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के घर उसकी बहन आई थी। चर्चा है कि उसका अपने जीजा के छोटे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पहले वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली गई थी। बीते माह दोनों सलेमपुर में आकर रहने लगे। इसी बीच जीजा के भाई की शादी घरवालों ने कहीं अन्य तय कर दी।

इसी बीच दोनों में शादी को लेकर अनबन होने लगी। इसी दौरान बुधवार की दोपहर अचानक वह अपनी बहन के ससुराल पहंुच गई। घरवालों ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ की गई। घरवालों ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed