{"_id":"688e61830f641c848909073d","slug":"sir-the-opposition-has-occupied-the-land-and-built-a-wall-ballia-news-c-190-1-bal1001-145365-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: साहब... विपक्षियों ने जमीन पर कब्जा कर दीवार बना ली है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: साहब... विपक्षियों ने जमीन पर कब्जा कर दीवार बना ली है
विज्ञापन
सिकंदरपुर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते जिलाधिकारी एमपी सिंह साथ
- फोटो : संवाद
सिकंदरपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहंुचे पकड़ी थाना क्षेत्र के कड़सर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद दीक्षित ने कहा कि साहब विपक्षियों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। दीवार जोड़ दी है । इसकी शिकायत बार-बार समाधान दिवस में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने अधिकारियों को मामले के समाधान का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील में हुआ त। 219 लोग फरियाद लेकर पहंुचे। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतें सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को बुलाया और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। तत्काल प्रभाव से प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव बर्मन, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
इस दौरान चंदायर गांव निवासी धर्मचंद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने मेरी जमीन पर रास्ता बना लिया है। जबकि न्यायालय ने मेरे पक्ष में फैसला दिया है। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से जांच कराकर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। लीलकर गांव निवासी धनवती देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रारंभिक पैमाइश हो गई है लेकिन क्षेत्रीय कानूनगो की ओर से न्यायालय में फिल्ड बुक नहीं जमा की गई। इसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं, बैरिया में तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। हालांकि कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी के साथ बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने निकल गए। नायब तहसीलदार रोशन सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक राजस्व के मामले प्रस्तुत हुए। 18 लोग फरियाद लेकर पहंुचे।