फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SIR: 17 BLOs honored for 100% performance

एसआईआर : शत प्रतिशत कार्य करने वाले 17 बीएलओ सम्मानित

Tue, 02 Dec 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
SIR: 17 BLOs honored for 100% performance
सिकंदरपुर। तहसील में सोमवार को आयोजित विशेष मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को गति प्रदान करने वाले कुल 17 बीएलओ को एसडीएम सुनील कुमार ने सभागार में सम्मानित किया ।
विज्ञापन

इन बीएलओ ने अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सुनील कुमार ने सभी सम्मानित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बीएलओ के मेहनत, समयबद्धता और दायित्व निर्वहन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि ऐसा समर्पित प्रयास चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाता है। एसडीएम ने डिजिटल माध्यमों पर सटीक जानकारी उपलब्ध होने से न केवल मतदाता लाभान्वित होंगे, बल्कि आगामी चुनावों में प्रशासन को भी सुचारू कार्यवाही करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सभी बीएलओ को भविष्य में भी इसी उत्साह से कार्य करने को प्रेरित किया। इस मौके पर सीओ सिकंदरपुर रजनीश कुमार, नायब तहसीलदार सीपी यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर एवं पंदह के बीईओ पंकज सिंह और अनूप गुप्ता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed