फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Since January till now 6451 people have been bitten by dogs and 580 by monkeys

Ballia News: जनवरी से अबतक 6451 लोगों को कुत्ताें और 580 को बंदरों ने काटा

Sat, 21 Jun 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Since January till now 6451 people have been bitten by dogs and 580 by monkeys
बलिया। गर्मी बढ़ने के साथ कुत्ते, सियार, बिल्ली और बंदर खूंखार हो गए हैं। इनके काटने से जख्मी मरीजों की संख्या दो माह के अपेक्षा करीब दो गुना बढ़ गई है। जनवरी से अबतक 6451 लोगों को कुत्ताें और 580 को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मार्च-अप्रैल में जहां औसतन 40 से 50 लोग एआरवी का इंजेक्शन लगवाने आते थे, अब 105 से भी अधिक हो गई है। कई दिन तो 110 से अधिक मरीज आए। हालांकि अधिकतर सीएचसी पर एआरवी उपलब्ध है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्ता सड़कों पर और बंदर घरों के अंदर काट कर घायल कर रहे हैं। कुत्तों का प्रजनन माह होने के कारण यह और खतरनाक हो गए हैं। कई मोहल्ले में इनका आतंक पसरा हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से अब तक 6451 लोगों को कुत्तों ने काटा है, वहीं 580 लोगों को बंदरों व 48 लोगों को सियार व बिल्ली ने काटा है। चारों के काटने से रेबीज बीमारी होने का भय बना रहता है। रेबीज एक घातक वायरल संक्रमण है। लक्षणों के आधार पर इस बीमारी को हाइड्रोफोविया के नाम से भी जाना जाता है। रेबीज का संक्रमण कुत्ता, बंदर, लंगूर, सियार, लोमड़ी आदि जानवरों के काटने से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की माने तो इस बीमारी की चपेट में आकर दुनिया भर में सालाना 50 हजार से ज्यादा लोगों की असमय मौत होती है। इनमें सबसे अधिक मौतें भारत में होती हैं। इसमें लापरवाही जानलेवा साबित होती है। सरकार द्वारा इस बीमारी जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जाता है।

सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन ने बताया कि रेबीज एक खतरनाक बीमारी है। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। जिले के अस्पतालों में अभी करीब 4336 आरवी की डोज है। जिला अस्पताल में रोज 100 सौ से अधिक लोगों को रेबीज का इंजेक्शन लगता है। इसमें बिहार के लोग भी रेबीज का इंजेक्शन लगाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed