फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SI slaps elderly man in police station, video goes viral

Ballia News: बुजुर्ग व्यक्ति को एसआई ने थाने में मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Sun, 01 Dec 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
SI slaps elderly man in police station, video goes viral
पंदह। एक बुजुर्ग पर एसआई द्वारा ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो खेजुरी थाने का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि थाना परिसर में कुर्सी पर बैठे उपनिरीक्षक के आसपास तीन-चार लोग खड़े हैं, वे अचानक कुर्सी से उठे और सामने खड़े बुजुर्ग की पिटाई करने के बाद काॅलर पकड़ कर खींचने लगे। वीडियो में दिखने वाले उपनिरीक्षक का नाम औरंगजेब खां बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उधर पुलिस के व्यवहार से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने एसपी विक्रांत वीर को शिकायती पत्र सौंपकर एसआई पर मुकदमा दर्ज करने सहित विभागीय कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
खेजुरी थाना क्षेत्र के बड़सरी निवासी सदानंद सिंह का आरोप है कि गांव के तारकेश्वर सिंह से वर्षों पुराना जमीन का विवाद है। लेकिन खेजुरी पुलिस ने विपक्षी से सांठगांठ कर मामले को सुलझाने के बजाय उलझा दिया। इस बीच 29 नवंबर को एक बार फिर यह मामला थाने पर पहुंचा। मौके पर मौजूद एसआई औरंगजेब खां द्वारा कथित तौर पर विवादित भूमि पर लगी फसल को आधा-आधा करने का दबाव बनाया जाने लगा। जिसका मैंने विरोध किया। एसआई भड़क गए और मुझे लात-घुसे और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं हवालात में भी बंद कर दिया गया। साथ ही उक्त फसल का आधा भाग न छोड़ने की दशा में मेरे पुत्र को फर्जी आरोप में फसाने की धमकी भी दी गई। यही नहीं मुझे हवालात में भूखा प्यासा रखते हुए गुंडा एक्ट में चालान करने की बात भी कही। पुलिस के उक्त आचरण से मेरी छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसआई औरंगजेब खां का कहना था कि दोनों पक्षों में आए दिन मारपीट की घटना होती रहती है। शुक्रवार को भी दोनों पक्ष थाने आया था। पूछताछ के दौरान एक पक्ष को बैठाया जा रहा था। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस बाबत एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि मामले की जानकारी के लिए सीओ सिकंदरपुर को निर्देशित किया गया है। जांच करने के बाद कुछ कहना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed