फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shrinath Baba Sarovar Ghat illuminated with lamp

ामलीला स्थित सरोवर पर मनाया गया देव दीपावली

Tue, 12 Nov 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shrinath Baba Sarovar Ghat illuminated with lamp
रसड़ा के श्रीनाथ छोटी काशी 51 हजार दीपो से जगमगाया - फोटो : BALLIA
रसड़ा। स्थानीय श्रीनाथ बाबा मठ परिसर स्थित सरोवर के घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। प्रज्ज्वलित दीप श्रृंखलाओं से सरोवर के घाट रोशन हो उठे। यहां के विहंगम दृश्य देखने के लिये नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के सुंदरकांड समिति, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद सहित स्थानीय लोगों ने भी अपने-अपने घरों से लाये दीपमालाओं को उनके विशाल दीप श्रृंखलाओं में जोड़ते रहे। विदित हो कि देव दीपावली मनाने की परंपरा के क्रम में उपर्युक्त संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुबह से ही श्रीनाथ बाबा सरोवर के चारों तरफ साफ-सफाई, सजावट, कट आउट को व्यवस्थित किया जाता रहा। इस मौके पर शाम होते ही आयोजन कमेटी के द्वारा व्यवस्थित 51 हजार दीपमालाओं को एक साथ जलाने के बाद विद्वान ब्राम्हणों मोहन शुक्ला कन्हैया तिवारी टुन्ना बाबा वैदिक मंत्रों के वीच महंत कौशलेन्द्र गिरी एवम अन्य द्वारा मा गंगा आरती व हनुमान जी की आरती के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। देर तक देवगीतों के गुंज पर लोग दीपक को जलाते व मंगल कामना करते रहे। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि जी महराज के साथ नपा कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, संतोष आर्य, गोपालजी सोनी, विजय सोनी, राजेश जायसवाल, लाला गुप्ता, लवकुश गुप्ता, सिंटू गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता, रजत जायसवाल, विकास गुप्ता आदि तमाम कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में मनी देव दीपावली : बेल्थरारोड। देव दीपावली के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित सरोवर पर असंख्य दीप जलाए गए। शाम ढलने के बाद सम्पूर्ण सरोवर दीपों से जगमगा उठा। सरोवर के बाउंड्री, सीढ़ियों और आसपास के स्थानों पर दीपों की कतारें सजाई गई। सूर्यास्त होने के बाद नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के संयोजकत्व में देव दीपावली धूमधाम से मनाया गया। सरोवर पर जगमगाते दीपों को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो आसमान के तारे जमीं पर उतर आए हों। दीपों की झिलमिल कतारों के मनोरम दृश्य को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम में श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश डेविड, केके मिश्र, दुर्गा प्रसाद मधु, उपेंद्र गुप्त मिंटू, मोहन मद्धेशिया, दयानंद वर्मा, राममनोहर गांधी, अगम शर्मा, सिंहासन गुप्ता, डीके गुप्त, आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed