फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Show cause notice to mining officer on poor progress

Ballia News: खराब प्रगति पर खनन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Thu, 19 Oct 2023 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to mining officer on poor progress
डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल से प्राप्त विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग एवं ग्रेडिंग के अनुसार बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने एसपी को विभिन्न मानकों पर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जीएसटी संग्रह, एंटी भू माफिया पोर्टल, धारा-34 और धारा-24, भूमि आवंटित पट्टे, माइनिंग, नगर विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), संपत्ति नामांतरण जैसे अन्य मामलों में प्रगति लाने के लिए एडीएम और सीआरओ को निर्देशित किया। अवैध गाड़ियों को सीज करने में कम प्रगति होने के कारण खनन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी को पीडीएस में और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक विद्युत आपूर्ति के घंटे में प्रगति लाने के निर्देश दिए। दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता को बढ़ाने के निर्देश दिए। एंबुलेंस 108, मोबाइल मेडिकल यूनिट और 102 की स्थिति बेहतर पाई गई। बायोमेडिकल उपकरण रखरखाव, सीटी स्कैन एवं टेली मेडिसिन सेवाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। व्यक्तिगत शौचालय की जिओ टैगिंग कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जिस विभाग के अधिकारी की वजह से जनपद के रैंकिंग खराब होगी, उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा शंकर तिवारी, सीआरओ त्रिभुवन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed