फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shops will open under the government's guide line

शासन की गाइड लाइन के तहत खुलेंगी दुकानें

Sun, 09 Aug 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Shops will open under the government's guide line
लेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों एवं अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते राज्यमंत्री आनंद स्वर? - फोटो : BALLIA
बलिया। संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास राज्यमन्त्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने रविवार को जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी नपा, सीओ व शहर के प्रमुख व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। मंत्री ने कहा कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किए जाने की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो उसकी पड़ताल होगी और जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि सरकार की तथा जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन कर इस महामारी के खिलाफ चल रही जंग में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद व्यापारी संगठन के सभी अध्यक्षों ने पहले अपनी-अपनी बातें रखीं। दवा संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह, स्वर्णकार संघ से टुनटुन सर्राफ, पटरी दुकानदार संघ से राजू, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह व आदि व्यापारियों ने अपने अपने विचार रखे। सभी को सुनने के बाद राज्यमन्त्री शुक्ल ने आश्वस्त किया कि शासन के गाइडलाइन के अनुसार दुकानें खोली जाएंगी। आज के बाद से कभी भी कवेई अधिकारी छोटे या बड़े व्यापारियों को अनावश्यक परेशान नहीं करेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि जान भी बचाना हैं और जहान भी बचाना है। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए आप सब शासन के निर्देशों का पालन करें व सामाजिक दूरी के साथ ही मॉस्क का प्रयोग अवश्य करें। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार, संजीव कुमार डम्पू, अंकुर सिंह, अभिषेक सोनी, लक्ष्मण सिंह, रजनीकान्त सिंह, श्याम बाबू, संजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुनील परख, राम कुमार जायसवाल, मुन्ना गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed