फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power outage for 30 hours; 230 villages in Bairia plunged into darkness.

Ballia News: 30 घंटे से बिजली गुल, बैरिया के 230 गांव अंधेरे में

Fri, 25 Sep 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Power outage for 30 hours; 230 villages in Bairia plunged into darkness.
बैरिया। पिछले करीब तीन दिनों से क्षेत्र में तेज हवा के साथ रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। खराब मौसम के चलते जगह-जगह पेड़ और उनकी डालियां विद्युत तारों पर गिर रही हैं। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। बैरिया, रानीगंज, लालगंज, टोकटी और सुरेमनपुर बाजार समेत करीब 230 गांवों में पिछले 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग का कहना है कि तेज बारिश और हवा के कारण बिजली लाइन में फॉल्ट आया है, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं साइबर कैफे, आटा चक्की, बिजली से संचालित छोटे-मोटे उद्योग-धंधे और पानी की टंकियों का संचालन प्रभावित है। बिजली पर निर्भर कारोबार पूरी तरह ठप होने से संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी परेशानी
बिजली गुल होने से सबसे अधिक परेशानी ई-रिक्शा चालकों को हो रही है। चार्जिंग नहीं होने के कारण उनके ई-रिक्शा खड़े हो गए हैं। इससे रोजाना कमाई पर भी असर पड़ रहा है। वहीं रात में बिजली नहीं रहने से पूरे क्षेत्र में घुप्प अंधेरा छा जा रहा है। बारिश के बीच अंधेरे के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बिजली कब तक बहाल होगी, पूछे जाने पर एसडीओ हंसराज यादव ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में बिजली लाइन में फॉल्ट आया है। उसे ठीक करने का काम कराया जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र जयप्रकाश नगर, लोकधाम ठेकहा, बैरिया ग्रामीण और बैरिया तहसील पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही बिजली आपूर्ति गायब है। ग्रामीणों ने जल्द-से-जल्द आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से तार-पोल क्षतिग्रस्त, बांसडीह रोड में आपूर्ति ठप
बांसडीह रोड। विद्युत उपकेंद्र टकरसन अंतर्गत बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के समीप वन विभाग की नर्सरी में बृहस्पतिवार की देर रात पेड़ विद्युत तार पर गिर गया। इससे तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से रेलवे स्टेशन, बाजार और हरिपुर गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता दाल चंद ने बताया कि विद्युत तार की मरम्मत के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। पेड़ हटाने के साथ क्षतिग्रस्त तार ठीक किया जा रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश से 69 गांवों में 19 घंटे तक बिजली बाधित
नरहीं। विद्युत उपकेंद्र कैथवली से जुड़े 29 गांवों में 11 घंटे तक बिजली ठप रही। वहीं, विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर से जुड़े 40 गांवों की बिजली 19 घंटे तक बाधित रही। भरौली के उपभोक्ता अमित कुमार उपाध्याय, अक्षय कुमार राय और अंजनी कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे से ही आपूर्ति ठप है। नरहीं के उपभोक्ता रजनी कान्त उपाध्याय और विजय श्रीवास्तव ने भी बृहस्पतिवार देर रात बिजली ठप होने की जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर में कुछ समय के लिए बिजली चालू हुई, लेकिन फिर गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed