फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shopkeeper raped a minor, arrested

Ballia News: दुकानदार ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper raped a minor, arrested
इंदरपुर (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 जनवरी को दुकान पर सामान लेने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। आरोपी दुकानदार को पकड़ लिया। हालांकि उस समय पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्ष में सुलह हो गई थी।
विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद पीड़िता पक्ष व दुकानदार के पक्ष के लोग आपस में लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इसमें आरोपी सहित चार लोग घायल हो गए। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तब जाकर दुष्कर्म का मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
विज्ञापन

किशोरी के घर वालों ने तहरीर दी कि 13 जनवरी को दुकान पर सामान लेने गई घर की लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। वह सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। मौका पाकर दुकानदार किशोरी को दुकान के समीप सुनसान जगह पर ले गया। दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड जुट गई। आरोपी के पकड़े जाने के बाद भी दोनों पक्षों में पंचायत के बाद सुलह हो गई। घटना के दो दिन बाद पीड़िता के परिजनों व आरोपी के परिजनों में मारपीट हो गई। किशोरी के परिजनों ने आरोपी दुकानदार की जमकर धुनाई कर दी। मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने पीड़िता पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed