फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shopkeeper attacked with sharp weapon while sleeping

दुकानदार पर सोते समय धारदार हथियार से हमला

Tue, 30 Jun 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked with sharp weapon while sleeping
भीमपुरा। थाना से मात्र सौ मीटर दूर किड़ीहरापुर चट्टी पर सोमवार की रात सोते समय धारदार हथियार से हमलाकर एक दुकानदार को घायल कर दिया गया। उसे भीमपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के अवराई कला गांव के भागवत गुप्ता की किड़ीहरापुर चट्टी पर किराने की दुकान है। वह दुकान पर ही सोते हैं। रोज की भांति सोमवार की रात अपनी दुकान पर वह चारपाई पर सोए थे कि रात में एक अज्ञात व्यक्ति ने सोते वक्त उन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके पेट के निचले हिस्से में चोट आई। चोट लगते ही वह जग गया और हथियार को पकड़ लिया। जिसके बाद हमलावर हथियार छोड़ भाग गया। उसके शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में भीमपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। एसएचओ शिवमिलन ने बताया कि पीडि़त की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed