फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shop suspended over irregularities in ration distribution, instructions for FIR

Ballia News: राशन वितरण में अनियमितता पर दुकान निलंबित, एफआईआर के निर्देश

Mon, 30 Sep 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Shop suspended over irregularities in ration distribution, instructions for FIR
बांसडीह। क्षेत्र के पिंडहरा गांव में कोटेदार के खिलाफ हुई शिकायत पर एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने जांच की। जांच में कई अनियमितता सामने आई है। प्रकरण की जांच के बाद तहसीलदार की रिपोर्ट पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है और पड़ोस की लिंक दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

गत बृहस्पतिवार को पिंडहरा के लाभार्थियों ने एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी से तहसील में मुलाकात की थी। कोटेदार लोकेश पासवान की शिकायत करते आरोप लगाया था कि राशन वितरण में धांधली की जा रही है। ईपाश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा है। लाभार्थी बीते तीन-चार माह से राशन से वंचित हैं। एसडीएम ने तहसीलदार निखिल शुक्ला को मामले की जांच करने के आदेश दिए। तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक दिलीप सिंह की जांच में स्टॉक कम पाया गया। 84 लाभार्थियों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके आधार पर संबंधित कोटे की दुकान का निलंबन कर विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि पिंडहरा की दुकान को निलंबित करते हुए संबंधित कोटेदार के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed