फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shlok won a title in modeling, while Vedant won one in the Kids' Zone.

Ballia News: श्लोक ने मॉडलिंग तो वेदांत ने किड्स जोन में जीता खिताब

Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shlok won a title in modeling, while Vedant won one in the Kids' Zone.
श्लोक ने मॉडलिंग तो वेदांत ने किड्स जोन प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद रेलवे स्टेशन परिसर म
बलिया के दो होनहार युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। रुड़की में आयोजित ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के ग्रैंड फिनाले में करनई निवासी श्लोक शुक्ल ने मॉडलिंग वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पहराजपुर निवासी वेदांत सिंह ने किड्स जोन वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। दोनों की सफलता से परिवार के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे श्लोक शुक्ल ने इससे पहले रुड़की के गोल्डेन लिफ होटल में आयोजित मॉडलिंग कार्यक्रम में भी शानदार प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक ने अपनी प्रतिभा के दम पर टॉप-फाइव में जगह बनाई और प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में पूजा गौड़ सहित पांच निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन


श्लोक शुक्ल वर्तमान में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे श्लोक की इस उपलब्धि से करनई गांव में विशेष उत्साह है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। ग्रैंड फिनाले में सफलता हासिल करने के बाद श्लोक शुक्ल और वेदांत सिंह जब बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह ‘पुना’ की अगुवाई में दोनों प्रतिभाओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। लोगों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed