फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shivji murder case: Three accused surrendered, two still absconding

शिवजी हत्याकांड: तीन आरोतियों ने किया समर्पण, दो अब भी फरार

Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shivji murder case: Three accused surrendered, two still absconding
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के जवहीं दियर में सात सितंबर को हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। मामले में एक आरोपी अजय यादव पहले ही असलहा समेत गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले में शिवजी की पत्नी राजमुनि देवी की तहरीर के आधार पर कुछ छह लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज किया गया था। बता दें कि शिवजी यादव पत्नी राजमुनि देवी के साथ सात सितंबर को दोपहर में करीब 12 बजे दवा लेकर घर लौट रहा था। उसी समय अपने घर के पास लालजी यादव, छांगुर यादव, सरल यादव, अजय यादव, छोटक यादव और दारोगा यादव निवासी जवहीं दियर ने पत्नी के सामने ही गोली मारकर हत्या दी थी। मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। उसी दिन देर रात आरोपी अजय यादव को असलहा संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शेष अब तक फरार चल रहे थे। इसके बाद हल्दी पुलिस ने कोर्ट में गैर जमानती वारंट के लिए अपील किया। कोर्ट ने चार लोगों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया। इसकी जानकारी के बाद बुधवार को दारोगा यादव एवं उसके दो पुत्र क्रमश: छांगुर यादव व सरल यादव ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed