फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shiva Barat came out with pomp, floral rain at different places

गांजेबाजे संग निकली बाबा भोले की बरात

Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Shiva Barat came out with pomp, floral rain at different places
बाबा बालेश्वर मंदिर कमेटी द्वारा निकाली गई शिव बरात में शामिल भूत-पिचास। - फोटो : BALLIA
बलिया। महाशिवरात्रि पर नगर के विभिन्न शिवालयों से शिव बरात निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। इसके बाद मांगलिक गीतों के बीच शिव-पार्वती की शादी आयोजित की गई।
विज्ञापन

बाबा बालेश्वर मंदिर, गोला रोड स्थित कैलाश धाम, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर सहित शहर के मंदिरों से शुक्रवार को बाबा भोलेनाथ की बरात निकाली गई। बालेश्वर नाथ मंदिर से भोले नाथ की बरात शाम चार बजे निकली जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं ने मांगलिक गीत गाया। बरात जापलिनगंज, नया चौक, तहसीली स्कूल, मालगोदाम, स्टेशन-मालगोदाम रोड, स्टेशन चौक रोड, गुदरी बाजार, लोहा पट्टी रोड, चमन सिंह बाग रोड होते हुए महावीरघाट, विजय सिनेमा रोड होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। वहां विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता पार्वती व बाबा भोले नाथ की शादी कर्राई। बाबा की बारात में गाजे-बाजे के साथ ही विभिन्न स्वरूपों तथा राक्षसों की झांकियां निकाली गईं। बारात में हाथी, घोड़े व ऊंट भी शामिल किए गए थे। मिड्ढी स्थित शिव मंदिर से भोलेनाथ की बारात निकली जो मिड्ढी चौराहा, टाउन डिग्री चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, पुलिस लाइन, एनसीसी तिराहा, कोतवाली रोड काजीपुरा, एससी कालेज चौराहा, मालगोदाम, स्टेशन चौक रोड होते हुए पुन: मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed