फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shikshamitra beats up student playing with ball

Ballia News: गेंद से खेल रहे छात्र को शिक्षामित्र ने पीटा

Thu, 06 Mar 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra beats up student playing with ball
बेल्थरारोड । सीयर के प्राथमिक विद्यालय नरला में कक्षा 4 में पढ़ने वाले 9 वर्षीय बच्चे को गेंद से खेलने पर शिक्षामित्र ने पीट दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसकी शिकायत बच्चे की मां ने मुख्यमंत्री से जनसुनवाई पोर्टल पर की। जिसकी जांच के लिए उभांव पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मालदा निवासिनी प्रतिमा गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता की ओर से पोर्टल पर की गई शिकायत के अनुसार उनका पुत्र सर्वेश प्राथमिक विद्यालय नगला में पढ़ता है। गत 21 फरवरी को वह स्कूल गया था। इस बीच वह गेंद से खेलने लगा। यह देख विद्यालय में नियुक्त शिक्षामित्र ने उसकी पीठ पर डंडे बरसाए, जिससे वह गिर पड़ा। पीठ पर घाव के लाल निशान बन गए। बच्चे का इलाज कराने के बाद मां ने पोर्टल पर शिकायत की। मामले में कार्रवाई के लिए उभांव पुलिस को निर्देशित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed