फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shicshamitr performing the requested euthanasia

प्रदर्शन कर शिक्षामित्रों ने मांगी इच्छामृत्यु

Mon, 14 Sep 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 14 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitr performing the requested euthanasia
हाईकोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय सहित विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने कालीपट्टी बांधकर जगह-जगह जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को पत्र भेज इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी। साथ ही शासन से न्याय की गुहार लगाई है। बीएसए परिसर में धरने के दौरान सहायक शिक्षक बने संजय यादव की हालत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बांसडीह संवाददाता के मुताबिक शिक्षामित्र संघ के ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षामित्रों ने कालीपट्टी बांधकर हाईकोर्ट के फैसले का विरोध किया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया। इसके साथ ही शासन से न्याय की गुहार लगाते हुए जिन शिक्षामित्रों ने आत्महत्या की उनके परिजनों को 20 लाख रुपये और नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन


बैरिया संवाददाता के मुताबिक बैरिया ब्लाक के समायोजित शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजगुहार लगाई गई है कि एनसीटीई और भारत सरकार के ढुलमुल और पक्षपात पूर्ण रवैए के कारण कई राज्यों में शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन को वैध ठहराया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि यूपी में निरस्त कर दिया है। बेरोजगार और जीवन से निराश बैरिया ब्लाक के हम शिक्षामित्र आप से सामूहिक इच्छामृत्यु की अनुमति चाहते हैं। पत्र भेजने वालों में बैरिया के शिक्षामित्र से सहायक शिक्षक बने दर्जनों लोग शामिल हैं। 

नगरा संवाददाता के मुताबिक बीआरसी भवन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के ब्लाक इकाई नगरा के नेतृत्व में शिक्षामित्र से सहायक शिक्षक बने शिक्षकों को कालीपट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। सभी शिक्षकों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। जिसमें इच्छामृत्यु की मांग की गई है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि शिक्षक उच्च न्यायालय के फैसले से हतोत्साहित न हों। संगठन सहायक शिक्षकों के साथ खड़ा है,  इस मौके पर अजय कुमार श्रीवास्तव, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। सुखपुरा संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के भलुहीं ग्राम में शिक्षामित्र विनय कुमार सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई।

जिसमें वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्र हताश न हों इसके लिए हम लोग सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस अवसर पर दिलीप सिंह, शैलेश सिंह, जमशेद अली, , संध्या सिंह, नीतू सिह, प्रवीणा आदि उपस्थित रहे।

बेल्थरारोड शिक्षाक्षेत्र सीयर के शिक्षामित्रों ने इच्छामृत्यु की मांग की हैं। सहायक अध्यापक बनने की आस टूट जाने से व्यथित शिक्षामित्रों ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पीएस बनरवाल को सौंप इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। ज्ञापन पर धीरेंद्र सिंह, रामनंत वर्मा, सुभाष चंद्र, अबूजर, नर्सिंग यादव, निराला राव आदि के हस्ताक्षर हैंे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed