फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shelter home sent 35 people from station premises

स्टेशन परिसर से 35 लोगों को भेजा शेल्टर होम

Thu, 16 Apr 2020 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Shelter home sent 35 people from station premises
बलिया-गाजीपुर सीमा पर फ्लैग मार्च करते डीआईजी सुभाषचंद्र दूबे। - फोटो : BALLIA
बलिया। लॉक डाउन -2.0 शुरू होने से एक दिन पहले से जिले में कैंप कर रहे डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने बुधवार की रात पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस से रेलवे स्टेशन तक पैदल घूम कर स्थिति का जायजा लिया। वे गेस्ट हाउस से निकल कर पैदल ही चित्तू पांडेय चौराहा होते हुए स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन परिसर में जहां-तहां बैठे मिले 35 लोगों को शेल्टर होम भेजकर उनकी जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस से स्टेशन तक जाते समय डीआईजी ने कई बाइक सवारों को रोका और पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बेवजह घूमने के आरोप में उनके वाहनों का चालान कटवाया। चित्तू पांडेय चौराहे से आगे छोटे बच्चे को गोद में लेकर बाइक से जा रहे दो लोगों के वाहन का चालान करने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहां जहां तहां लोग पड़े हुए थे। ऐसे 35 लोगों को शेल्टर होम भेजकर जांच कराने और क्वारंटीन करने का निदेश दिया। इस दौरान स्टेशन परिसर और अन्य स्थानों पर मिले जरूरतमंद महिलाओं को पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक से राशन दिया गया। डीआईजी ने कहा कि किसी को भी खुले में न सोने दिया जाए। ऐसे लोग स्वयं संक्रमित होंगे और दूसरों को भी संक्रमित करेंगे।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली और सीमा का निरीक्षण किया
रसड़ा। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे और पुलिस अधीक्षक देंवेंद्र नाथ ने बृहस्पतिवार को गाजीपुर की सीमा और कोतवाली का निरीक्षण किया। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने एवं सैनिटाइज का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही थाने में आने वाले लोगों एवं पकड़े गए आरोपियों को भी हाथ धुलाने एवं एक दूसरे के बीच कम से कम एक मीटर दूरी बनाकर रखने की सलाह दी। डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक ने बलिया-गाजीपुर सीमा पर सिधागर घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, कोतवाल सौरभ कुमार राय, सुरेंद्र नाथ सिंह, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed