फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   She promised to come at 3:00 and did not return the jewellery.

3:00 बजे आने का वादा कर ले गई आभूषण पर लौटी नहीं

Sun, 26 Jan 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
She promised to come at 3:00 and did not return the jewellery.
आभूषण व पैसा दोगुना करने का लालच देकर आठ महिलाओं से ठगी
विज्ञापन

--बर्तन बेचने वाली महिला ने लालच देकर लगाया चूना
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकहर/गड़वार। गड़वार थाना क्षेत्र के बलुआ, बंगला, रामपुर भोज की रहने वाली आठ महिलाओं से शुक्रवार को बर्तन बेचने वाली महिला ने ठगी कर ली। बर्तन बेचने के बहाने महिलाओं को एकत्रित किया। ठगी की शिकार महिलाओं ने थाने में ठगी की शिकायत की है। थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि आसपास के थानों में आरोपी महिला को चिह्नित करने के लिए सूचना दे दी गई है।
गड़वार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर भोज के बलुआ, बंगला की रहने वाली महिलाओं ने बताया कि ठग महिला ने बातों ही बातों में बर्तन बेचने के बहाने कई स्कीम बताई। इसमें आभूषण व पैसा दोगुना करने का भी लालच दिया। इस दौरान गांव की महिलाएं ठग महिला की बातों में आ गईं। अपने कीमती आभूषण लाकर उसे दे दिए। ठग महिला ने कहा कि शाम को 3:00 बजे आएगी और सबके आभूषण दूना कर लौटा देगी। शाम पांच बजे तक जब वह नहीं लौटी तो गांव की महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने आपस में पूछताछ शुरू की। घरवालों को भी जानकारी दी।
विज्ञापन

ठगी की शिकार महिलाओं में बिंदूलता पत्नी देशराज, फूलमती पत्नी ओमप्रकाश, मीरा पत्नी गुलाब चंद, सीमा पत्नी चंदन, निर्मला पत्नी दीपांशु, आशा पत्नी दूधनाथ, सुनीता पत्नी श्रवण और काजल पत्नी शैलेन्द्र आदि शामिल हैं। ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि तीन-चार दिनों से अज्ञात महिला गांव में पुराने बर्तन बदलकर नए बर्तन देती थी। शुक्रवार को कुछ सोने के आभूषण लेकर आई और कहने लगी कि आप सभी अपने-अपने सोने एवं चांदी के आभूषण दे दीजिये। इसके बदले में आप लोगों को आभूषण के साथ ही उसकी कीमत से दोगुना पैसा देगी। महिलाएं शुक्रवार को देर शाम थाने पहुंचीं। लिखित शिकायत दी। थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि आसपास के थानों में महिला को चिह्नित करने के लिए सूचना दे दी गई है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed