फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anil Chauhan murder case wife along with her lover killed her husband in Ballia

अनिल चौहान हत्याकांड: प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, चाकू से हमला कर ली थी जान

Mon, 11 Aug 2025 09:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 09:35 AM IST
सार

Ballia News: बलिया पुलिस ने अनिल चौहान हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि पीछा नहीं छोड़ रहा था, इसलिए जान से मार दिया। 

विज्ञापन
Anil Chauhan murder case wife along with her lover killed her husband in Ballia
Ballia News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव निवासी अनिल चौहान हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने पांचवें दिन किया। हत्या में शामिल पत्नी अनिता चौहान और प्रेमी दिलीप चौहान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दिलीप की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि बुधवार को अतरडरिया गांव के चकनी पुल के नीचे अनिल चौहान (35) का शव पड़ा मिला था। गर्दन पर चोट के निशान थे। अनिल चौहान की मां सुनीत देवी ने बहू अनिता चौहान व उसके प्रेमी दिलीप चौहान पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू की।
विज्ञापन


विवेचना में उसकी पत्नी अनीता देवी व उसके प्रेमी दिलीप चौहान को सहतवार स्टेशन की तरफ जाने वाले तिराहे बालक ब्रह्म बाबा स्थान से गिरफ्तार किया गया। अनिता ने पूछताछ में बताया कि पति अनिल बाहर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौटने के बाद गायब हुआ था बच्चा, 36 घंटे बाद सबमर्सिबल की खुली बोरिंग में मिली लाश


दो वर्ष से पड़ोस के देवर दिलीप चौहान से संबंध था। दोनों एक साथ रहने के लिए घर से भाग कर मुंबई गए थे, लेकिन पति ने पुलिस से शिकायत कर दी। इस वजह से लौटना पड़ा। 

अनिता ने कहा बार-बार कहने के बावजूद पति मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा था। दिलीप ने बातचीत के बहाने बुलाकर उसकी चाकू से गर्दन रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चकनी पुल के पोखरे में फेंक दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed