{"_id":"6a03629b2727eeae300495d9","slug":"she-left-her-two-children-and-went-with-her-lover-ballia-news-c-190-1-bal1001-163763-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गई
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों की ममता को ठुकराकर प्रेमी के साथ चली गई। आठ दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित पति दर-दर की ठोकरें खा रहा है, लेकिन आरोप है कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं रही है।
विवाहिता ने आठ दिन पहले अपने पति से कहा कि वह छपरा (बिहार) स्थित अपने मायके जा रही है और दो दिनों में लौट आएगी। वह घर पर अपनी 4 वर्षीय पुत्री और 2 वर्षीय दुधमुंहे पुत्र को छोड़कर गई है। जब वह नहीं लौटी, तो पति उसे लेने ससुराल पहुंचा। वहां मायके वालों ने बताया कि वह आई ही नहीं है।
बाद में पता चला कि उसकी पत्नी क्षेत्र के ही एक युवक के साथ चली गई है। घर पर मां के बिना दोनों मासूम बेहाल हैं। बेबस पति पिछले पांच दिनों से दोनों मासूम बच्चों को गोद में लेकर बैरिया थाने पर न्याय की गुहार लगा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित पक्ष आता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।