{"_id":"5a2ad0664f1c1b68678c0b76","slug":"sharda-bharti-becomes-first-woman-student-woman-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा भारती बनीं पहली छात्रसंघ महिला अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा भारती बनीं पहली छात्रसंघ महिला अध्यक्ष
ballia
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
मथुरा पीजी काॅलेज छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद प्रमाण पत्र के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार को गहमा गहमी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शारदा भारती ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा कर प्रथम महिला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया। आलोक कुमार कुशवाहा ने 2 मतों से जीत कर महामंत्री पद पर कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष पद पर अमरीश चौबे उपेन्द्र कुमार को 86 मतों से हराया। जबकि पुस्तकालय मंत्री पद पर शाहाबुद्दिन अंसारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
छात्रसंघ चुनाव में कुल 1034 में 629 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर शारदा भारती 439 मत प्रिंस सिंह 182 मत तथा अवैध 08 मत रहे। उपाध्यक्ष पद पर अमरीश कुमार चौबे 350 मत उपेंद्र कुमार 264 मत अवैध 15 मत थे। महामंत्री पद पर आलोक कुमार कुशवाहा 220 मत करण सिंह 218 अजीत तिवारी 180 अवैध 11 मत रहे। महामंत्री पद पर 2 मतों से हार जीत होने पर प्रत्याशी द्वारा पुनर्मतगणना कराने की मांग पर विद्यालय प्रशासन ने ठुकरा दिया।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ उर्मिला सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिला कर प्रमाण पत्र सौंपा। चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह ने सकुशल शांतिपूर्ण चुनांव संपन्न होने के लिए विद्यालय परिवार के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया। उपजिलाधिकारी बाबूराम क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी कोतवाल जगदीश चंद्र यादव सहित कई थानों की फोर्स पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। प्रशासन ने विजयी प्रत्याशियों को अपने वाहन से घर भिजवाया।