{"_id":"de3bc53257a7c60692bf3419b5f39e70","slug":"shahid-mangal-panday-birth-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल पांडेय की सम्मान में दौड़ा बलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल पांडेय की सम्मान में दौड़ा बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
देश के प्रथम शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर शनिवार को शहर के कदम चौराहे से हाफ मैराथन दौड़ का शुभारंभ हुआ। दौड़ को पुलिस कप्तान अनीस अहमद अंसारी तथा जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कुल 21 किमी की दौड़ को सकुशल संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। पूर्वांचल के इस ऐतिहासिक दौड़ में मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां के अनिल कुमार यादव ने एक घंटा 11 मिनट में निर्धारित दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ईश्वरचंद्र वर्मा ने एक घंटा 13 मिनट में पहुंचकर द्वितीय स्थान तथा गाजीपुर के मृत्युंजय चौहान ने एक घंटा 15 मिनट में यह दूरी तय कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हाफ मैराथन के दौरान समाजसेवी संगठनों द्वारा जगह-जगह धावकों को नीबू-पानी देने की व्यवस्था की गई थी। इतना ही नहीं खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न खेलों से संबंधित कोच हाफ मैराथन को ईमानदारी से संपन्न कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
इस दौरान किसी खिलाड़ी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो इसके लिए महकमे के कर्मचारी तथा एंबुलेंस साथ-साथ चल रहे थे।
जनपद के कारो की प्रतिष्ठित संस्था शेखर सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति द्वारा लगातार पांचवें साल राज्यस्तरीय शहीद मंगल पांडेय हाफ मैराथन 2016 की प्रतियोगिता में कुल 269 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिसमें प्रथम विजेता को 21 हजार तथा द्वितीय विजेता को 15 हजार तथा तृतीय विजेता को 10 हजार रुपये का चेक तथा 24 अन्य प्रतिभागियों को 500 रुपये का चेक देकर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बलिया रामानुज सिंह एवं आयोजक सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
आदर्श इंटर कालेज नरहीं के प्रांगण में आयोजित पुरस्कार वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी रामानुज सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण प्रतिभागियों को निखरने का मौका मिलता है।
निश्चित रूप से आयोजक बधाई के पात्र है। इस मौके पर शशिकांत चतुर्वेदी, पंकज सिंह, कृष्णकांत पाठक, अरूण गुप्त, गोविंद जी गुप्त, मोहम्मद खुर्शीद, केके सिंह, अजीत कुमार सिंह, टुनटुन तिवारी, पवन कुमार, अभिषेक राय आदि लोग रहे। अध्यक्षता नरहीं के प्रधान प्रतिनिधि बब्बन राय तथा संचालन अमरदेव राय ने किया।