फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shabby and rough road test devotees will ferries ...

जर्जर मार्ग और उबड़-खाबड़ घाट...लेंगे व्रतियों की परीक्षा

Sat, 14 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 14 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shabby and rough road test devotees will ferries ...
चार दिवसीय डाला छठ आज से शुरू हो जाएगा। लेकिन गंगा घाटों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में व्रती महिलाओं को घाट तक पहुंचने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


 नगर के सटे महावीर घाट पर व्रती महिलाएं पूजा करने जातीं हैं। वहां अब भी जमीन उबड़-खाबड़ स्थिति में है। उसे ठीक करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं प्रतिदिन दो चार घंटे श्रमदान कर रहे हैैं। वहीं तालाबों के घाटों को दुरुस्त करने में पूजा करने वाले लोग लगे रहे। 
विज्ञापन


शहर के सटे महावीर घाट स्थिति छठ घाट पर हर साल नगर के विभिन्न मोहल्लों की व्रती महिलाएं छठ करने के लिए जातीं हैं। छठ घाट से कुछ ही दूरी पर शनिचरी मंदिर से लेकर पुल तक मार्ग पूरी तरह से जर्जर हालत में है। जिसे अब नगर पालिका प्रशासन ने दुरुस्त नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग से होकर सैकड़ों व्रती महिलाएं छठ के दिन घाट तक जाती है। नाले से पहले सड़क पर डाले गए टुकड़े अब भी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रहा है। जहां गंगा घाट एवं सरोवर तटों की साफ-सफाई में युवा वर्ग लगा हुआ है। वहीं नगर पालिका प्रशासन के कान पर इसको लेकर जूं तक नहीं रेंग रहा है।


 नगर के टाउन हाल बापू भवन एवं रामलीला मैदान में भी छठ लगता है। जहां पर हजारों की संख्या में छठ के दिन व्रती महिलाएं आती है। इसके मद्देनजर कुंड को तैयार करने में आसपास के लोग लगे हुए है। महावीर घाट जाने के लिए बने मार्ग को अगर दुरुस्त नहीं किया गया तो लोग चुटहिल हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed