बलिया में शर्मनाक वारदात: सात साल की बच्ची संग दुष्कर्म, हालत गंभीर होने पर BHU रेफर; पुलिस हिरासत में 2 किशोर
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सात साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस दो किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विस्तार
बलिया जिले के सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में सात वर्षीय नाबालिक संग दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला आया है। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी विक्रांतवीर, सीओ सीटी गौरव कुमार व कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह अस्पताल पहुंच कर परिजनों से बातचीत कर पीड़िता की हालत जानी। परिजनों की तहरीर पर सात व आठ वर्ष के दो आरोपी किशोरों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।
यह है मामला
मनियर थाना के एक गांव निवासी किशोरी सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि पड़ोस के दो किशोर उसे बहला फुसलाकर कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालात बिगड़ने पर मां उसे लेकर हल्दी थाना स्थित बहन के यहां पहुंची। इसके बाद हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर महिला चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। डीआईजी की क्राइम मीटिंग से निकले एसपी विक्रांत वीर सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंचे और किशोरी की हालत जानी। परिजनों से बातचीत कर बेहतर इलाज और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर दोनों बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के बेहतर इलाज को बीएचयू भिजवाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.