फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven schools become proficient, efforts for 28

Ballia News: सात विद्यालय हुए निपुण, 28 के लिए प्रयास

Tue, 12 Mar 2024 11:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Seven schools become proficient, efforts for 28
बैरिया। कंपोजिट विद्यालय बैरिया में सोमवार को हमारे बच्चे हमारा आंगन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा व बाल विकास परियोजना बैरिया की ओर से किया गया। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को भाषा व गणित में निपुण करने के लिए शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए जो भी संभव होगा नगर पंचायत बैरिया की ओर से किया जाएगा। उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए यह बहुत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम अनवरत चलने चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी आरके यादव ने निपुण भारत के तहत होने वाले कार्यक्रमों को विस्तार पूर्वक बताया। जन सहभागिता की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि निपुण भारत के लिए हमारे शिक्षा क्षेत्र में 35 विद्यालय चयनित किए गए हैं। इसमें सात विद्यालय प्राथमिक विद्यालय धरमबाग, टेंगरही, मानगढ़, वंश गोपाल छपरा, बिंद बस्ती, बालिका विद्यालय कोटवा व कंपोजिट विद्यालय रानीगंज ने निपुणता प्राप्त कर ली है। शेष 28 विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भारत गुप्ता, सुनील सिंह, उमेश सिंह, प्रदीप यादव, राकेश सिंह, रामेश्वर उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed