{"_id":"5efa12d88ebc3e42e827a7b3","slug":"seven-more-coronas-found-infected-ballia-news-vns532963874","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सात और मिले मरीज, संख्या हुई 112","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सात और मिले मरीज, संख्या हुई 112
विज्ञापन
रतसर सीएचसी परिसर में लोगों का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में सोमवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 112 हो गई है। जिले में अब तक कुल 105 पॉजिटिव केस थे। इसमे से 75 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि 37 एक्टिव केस है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज निवासी चार, वार्ड नंबर 24 के नवरंग मार्केट में दो और नगरा थाना के मालीपुर अकटही में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस प्रकार अब जिले में कुल 112 पॉजिटिव केस हो गए हैं। इसमें से 75 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं वर्तमान में 37 केस एक्टिव रह गए हैं। इसके अलावा अब तक 5011 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 714 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया। आज मिले मरीज को देखते हुए जिले में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 66 हो जाएगी। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने आदि का निर्देश दिया गया है।
नगर व आसपास के क्षेत्र में 18 मरीज
बलिया। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति के साथ शहर व आसपास के एरिया में अब कुल 18 संक्रमित हो गए हैं। शहर से सटे तीखमपुर के परिखरा और दुबहड़ विकास खंड के ओझा के छपरा में कुल सात मरीज हैं जिनमें एक ही परिवार के पांच मरीज भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर के विजयीपुर, बनकटा और अमृतपाली में भी कोविड-19 के कुल चार मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। अब शहर कोतवाली के उमरगंज में छह व चंद्रशेखरनगर में एक मरीज आ चुके हैं।