फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   setu hi ban raha naav ka sahara

सेतु बन भी गया तो भी नाव ही सहारा

Fri, 22 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 22 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
setu hi ban raha naav ka sahara
यूपी-बिहार को जोड़ेगा घाघरा नदी पर बनने वाला पुल
उत्तरी दियारांचल के करीब 50 हजार लोगों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए भले ही प्रदेश सरकार करीब 14 करोड़ की लागत से रामबालक बाबा सेतु का निर्माण करा रही है, लेकिन सेतु का निर्माण होने के बाद भी दियराचंलवासियों को नाव का सहारा लेना ही पड़ेगा।
विज्ञापन



वर्तमान में राम बालक बाबा सेतु निर्माणाधीन है। पुल से करीब 500 मीटर उत्तर वर्ष 2010 में करीब 10 लाख की लागत से पीडब्लूडी ने पुलिया का निर्माण कराया था। लेकिन उसी साल घाघरा नदी की प्रलयकारी बाढ़ में पुलिया क्षतिग्रस्त होकर बह गई और वहां एक बड़ा कुंड बन गया।
विज्ञापन


अब यहां बरसात के दिनों में घाघरा नदी का पानी भर जाता है। जिससे लोग नाव का सहारा लेने के बाद ही पार कर पाते हैं। ऐसे में भले ही वर्ष 2017 में सेतु निगम द्वारा राम बालक बाबा सेतु निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन दियाराचंलवासियों की समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मजबूरी में नाव का ही सहारा लेना होगा। प्रदेश सरकार रामबालक सेतु का निर्माण तो करा रही है, लेकिन वर्ष 2010 में बने बड़े गड्ढे पर एक पुलिया का निर्माण कराना व मिट्टी भरकर सड़क बनाना मुनासिब नहीं समझ रही है।


ऐसे में पुल निर्माण होने के बाद भी दियारांचल के लोग नाव का ही सहारा लेंगे। इस बाबत बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि राम बालक बाबा पुल निर्माण के बाद पुलिया बनाने के लिए प्रोपोजल राज्य सरकार को भेजा जाएगा और यहां भी पुलिया बनाकर व मिट्टी भरकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा, ताकि दियारांचलवासियों को नाव का सहारा न लेना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed