फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Services of assistant teacher who secured job using a fake certificate terminated

Ballia News: फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले सहायक अध्यापक की सेवा समाप्त

Thu, 30 Jul 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Services of assistant teacher who secured job using a fake certificate terminated
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फर्जी अनुसूचित जनजाति (एसटी) जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के मामले में प्राथमिक विद्यालय रामपुर नोवरार बांसडीह में तैनात सहायक अध्यापक जितेंद्र राम की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही संबंधित शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा वेतन के रूप में प्राप्त सरकारी धनराशि की वसूली की भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए की तरफ से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2004 की शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षक के विरुद्ध शिकायत मिलने पर जाति प्रमाणपत्र की जांच कराई गई।
विज्ञापन

तहसील रसड़ा की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि संबंधित शिक्षक का अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र निरस्त किया जा चुका है तथा वह वास्तविक रूप से पिछड़ी जाति (कंकर) से संबंधित है। इसके बावजूद फर्जी एसटी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त कर वर्षों तक सेवा करता रहा। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। आगे के लिए कार्रवाई के लिए बांसडीह एबीएसए को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed