फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Serious allegations against former DIOS in ballia Case fake appointments of 200 teachers

पूर्व DIOS पर गंभीर आरोप : 200 शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियों का मामला, नियमों की अनदेखी; पढ़ें पूरा मामला

Tue, 10 Sep 2024 12:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 12:01 AM IST
सार

Ballia News: मामला सामने आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी के वेतन को रोक दिया है। इससे जिले में हड़कंप का माहौल है। अवैध तरीके से नियुक्त शिक्षकों की सूची भी बनाई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Serious allegations against former DIOS in ballia Case fake appointments of 200 teachers
जिला विद्यालय निरीक्षक ने की कार्रवाई। - फोटो : Istock

विस्तार

बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने पूर्व डीआईओएस रमेश सिंह पर जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेज एवं संस्कृत विद्यालयों में 200 शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियां को करने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्व डीआईओएस रमेश सिंह ने नियमों को तक पर रखकर जिले के कई इंटर कालेजों एवं संस्कृत विद्यालयों में करीब 200 शिक्षकों की नियुक्तियां गलत ढंग से की है। अवैध तरीके से नियुक्त इन शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन


उक्त शिक्षकों के संबंध में जब स्थानीय लिपिकों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई भी फाइल अपने पास होने से इनकार किया। लिपिकों का कहना था कि सभी शिक्षकों की फाइलें तत्कालीन डीआईओएस रमेश सिंह अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरा मामला
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि उनके ऊपर उक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर काफी दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट के साथ उक्त शिक्षकों की सूची शीघ्र ही शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद मामले में उचित कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि मऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने दो दिन पहले विभिन्न अनुदानित स्कूलों में 20 से अधिक फर्जी नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए दो करोड़ के एरियर भुगतान की बात कही थी। यह भी कहा था कि उक्त भुगतान वित्तीय अनियमित की श्रेणी में आता है।

अपने अधीनस्थों को जारी आदेश में डीआरएस ने उक्त फर्जीवाड़े में शामिल लोगों का नाम सामने लाने को कहा था। अन्यथा की दृष्टि में एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि बलिया में अवैध नियुक्तियों का मामला पकड़ में आने के बाद मऊ के लिए दी।डीआईओएस दबाव बनाने के लिए ऐसे आदेश जारी कर रहे हैं, लेकिन वह झुकने वाले नहीं है।

बताते चलें कि कुछ माह पहले तत्कालीन बलिया के डीआईओएस रमेश सिंह का तबादला मऊ के लिए हुआ था वही मऊ से देवेंद्र गुप्ता बलिया के लिए भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed