फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Senior assistant dismissed in 7 year old embezzlement case of Rs 51 lakh, notice pasted

Ballia News: 7 साल पुराने 51 लाख गबन के मामले में वरिष्ठ सहायक बर्खास्त, नोटिस चस्पा

Sun, 05 Apr 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Senior assistant dismissed in 7 year old embezzlement case of Rs 51 lakh, notice pasted
लिपिक के आवास पर बर्खास्तगी का नोटिस चस्पा करते स्वास्थ्यकर्मी। स्वास्थ्य विभाग
बलिया। 7 साल पुराने 51 लाख गबन के मामले में सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे वरिष्ठ सहायक मुन्ना को बर्खास्त कर दिया गया है। वरिष्ठ सहायक के घर पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

2019 में 51 लाख रुपये से ज्यादा के गबन में आरोप में निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं-लखनऊ ने 30 मार्च को सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे वरिष्ठ सहायक मुन्ना की सेवा समाप्त कर दी। शनिवार को एसीएमओ डॉ. मंजू रानी व प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय ने उसके आवास पर नोटिस चस्पा किया। कुछ महीने पहले डीएम के निर्देश पर तत्कालीन प्रभारी सीएमओ डॉ. विजय यादव ने लिपिक मुन्ना को हटाया था। बाद में सीएचसी बांसडीह स्थानांतरण कर दिया था। इस बीच उसने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन


सहायक मुन्ना पर 2019 में वरिष्ठ सहायक गणेश भारद्वाज के साथ मिलकर कूटरचित तरीके से पीएफएमएस तैयार करने और सीएमओ व दिवंगत तत्कालीन सीएमओ डॉ. एसपी राय के फर्जी हस्ताक्षर कर 51,86,160 रुपये निकालने के प्रयास में सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में मुन्ना नवंबर 2019 से ही कारागार में था। इस पर जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एनएचएम के पटल सहायक के पद पर रहते हुए फरवरी 2019 में तीन लाख रुपये के सापेक्ष भुगतान के लिए नोटशीट मुकेश भारद्वाज के साथ मिलकर तैयार की गई। जिसमें प्रथम हस्ताक्षर मुकेश भारद्वाज, द्वितीय हस्ताक्षर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के थे। मामले की जांच एडी आजमगढ़ ने की थी।

इस बाबत प्रभारी सीएमओ डॉक्टर आनंद सिंह ने कहा कि निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें लखनऊ के पत्र में वरिष्ठ सहायक मुन्ना को सेवा से पदच्युत किया जाने का मिला था, उसके आवास पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed