फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Send forward vigorously on scholarship application

वजीफे के आवेदन आगे न भेजने पर सख्ती

Thu, 26 Nov 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 26 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
Send forward vigorously on scholarship application
जिले के समस्त महाविद्यालय और माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों की बैठक गुरुवार को टाउन इंटर कालेज में आयोजित की गई। इसमें छात्रों की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन पत्र को लेकर शासन के नए निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही अब तक छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदनों को संस्थाओं द्वारा अग्रसारित न करने के कारणों का 30 नवंबर तक ऑनलाइन जवाब देने को कहा गया।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए क्रियान्वयन के लिए दिए गए निर्देशों के मुताबिक नवीनीकरण श्रेणी के छात्रों के संबंध में शिक्षण संस्था के स्तर पर जिन छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र अग्रसारित नहीं किया गया है। ऐसे आवेदन पत्रों के नाम के सम्मुख कोई भी कारण अंकित नहीं है।
विज्ञापन


जबकि शासन के निर्देशानुसार स्पष्ट कारण का उल्लेख किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य अपने-अपने पासवर्ड से छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के डाटा को खोलकर छात्रवृत्ति के लिए जिन छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र विद्यालय स्तर से अग्रसारित नहीं किया गया है, उन छात्र-छात्राओं के नाम के सम्मुख ऑनलाइन स्पष्टीकरण 30 नवंबर तक हर हाल में दे दें। अन्यथा 2015-16 के छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति/प्रतिपूर्ति शुल्क नहीं मिल सकेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शैक्षणिक संस्था की होगी। मौके पर अतुल तिवारी, दुलेश्वरी राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed