फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   semi deranged woman misdeed by drunkards at railway station in ballia

Ballia Crime: रेलवे स्टेशन पर अर्द्धविक्षिप्त महिला के साथ नशेड़ियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

Tue, 23 Jul 2024 04:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Jul 2024 04:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक अर्द्धविक्षिप्त महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। महिला के साथ रेलवे स्टेशन पर नशेड़ियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। 

विज्ञापन
semi deranged woman misdeed by drunkards at railway station in ballia
घायल महिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी- छपरा रेल खंड स्थित बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात एक अर्द्धविक्षिप्त महिला के साथ नशेड़ियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी ने पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, जीआरपी के आला अफसर घटना की जांच पड़ताल में जुटे हैं।  

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बताया गया कि दो दिनों से 26 वर्षीय एक अर्द्धविक्षिप्त महिला रेलवे स्टेशन परिसर व बाजार में घूम रही थी। सोमवार की रात करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के फूट ओवर ब्रिज के पास बैठी थी। तभी कुछ नशेड़ी युवक उसके पास पहुंचे और जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान शोर सुनकर दूसरे नंबर प्लेटफार्म पर मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। तब तक आरोपी भाग खड़े हुए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, जीआरपी ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जीआपी सीओ विनोद कुमार पहुंचकर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। हालांकि उन्होंने दुष्कर्म की घटना से इनकार किया। मामले की तहकीकात की जा रही है और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जीआरपी थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि घायलावस्था में महिला उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकिय परीक्षण के उपरांत ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। उधर, स्टेशन मास्टर रविंद्र नाथ चौबे ने बताया कि सोमवार की रात राजधानी एक्सप्रेस का सिगनल हो गया था। इसी बीच स्टेशन कार्यालय में दो तीन लड़कों ने आकर सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर एक पर एक अर्द्धविक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है और वह घायल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed