फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Selection of quota shops postponed again, now selection will be done through lottery on June 3

कोटे की दुकानों चयन फिर टला, अब तीन जून को लॉटरी से होगा चयन

Mon, 24 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Selection of quota shops postponed again, now selection will be done through lottery on June 3
बैरिया। एक बार फिर तहसील क्षेत्र के रिक्त सस्ते-गल्ले के दुकानों का चयन की तिथि उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक द्वारा बढ़ा दिया गया है। अब 25 मई के बजाय तीन जून को चयन समिति के द्वारा तहसील प्रांगण में लाटरी के माध्यम से रिक्त सस्ते-गल्ले दुकानों का चयन किया जाएगा, और दो जून तक आवेदन जमा होगा। बता दें कि ग्राम पंचायत नवकागांव में दो रिक्त सस्ते-गल्ले की दुकानों का चयन होना है उसमें से एक रिक्त दुकान के लिए महज एक ही आवेदन भोला बाबा स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया गया था। लेकिन शनिवार को भोला बाबा स्वयं सहायता समूह के सदस्य बुचिया देवी, पंचरतनी देवी, गीता देवी, इंदू देवी व सुखरातो देवी ने शपथ पत्र के माध्यम से शिकायती पत्र दिया था कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने शौचालय व आवास देने के नाम पर आधार कार्ड मांग लिया था और बिना हमारे जानकारी के फर्जी तरीके से स्वयं सहायता समूह का गठन कर लिया था। मामले में सोमवार को उपजिलाधिकारी ने शिकायत करने वाले पांचो सदस्यों से बयान लिया व शपथ पत्र क तस्दीक किया। ऐसे में उप जिलाधिकारी ने बताया कि अब भोला बाबा स्वयं सहायता समूह को फर्जी स्वयं सहायता समूह मानते हुए आवेदन खारिज किया जाता है। साथ जी एक बार फिर मुरलीछपरा विकासखंड के श्रीपतिपुर व सुकरौली में एक-एक, बैरिया विकास खंड के दुर्जनपुर, हनुमानगंज में एक-एक व नवकागांव में दो दुकानों का चयन होना है। दुकानों का चयन अब 25 मई के बजाय तीन जून को चयन समिति के द्वारा लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed