{"_id":"4d061e9afe48a6c2574ce5ad7e05c86b","slug":"seized-the-mobile-sim-and-charger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से सिम और चार्जर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से सिम और चार्जर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में रविवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त छापेमारी में एक बंदी के पास मोबाइल सिम और चार्जर मिलने से हड़कंप मच गया। डीएम ने संबंधित कैदी के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई का आदेश दिया बल्कि जेल में बाहर से खाद्य सामग्री और अन्य चीजें जाने पर जेल अधीक्षक को फटकार भी लगाई।
जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल और पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने रविवार को जेल के कई बैरकों में छापेमारी की। एक-एक बैरकों को बारीकी से चेक किया गया। अफसरों की इस कार्रवाई से बंदियों व जेल अफसरों में हड़कंप की स्थिति रही। करीब चार घंटे तक चली छानबीन में पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को एक बंदी के पास एक सिम व एक चार्जर मिला। उस बंदी के खिलाफ जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आदेश दिया।
उन्होंने जेल अधीक्षक से स्पष्ट कहा कि जेल में किसी भी हालत में कैदियों के पास मोबाइल का मिलना ठीक नहीं है। निरीक्षण के बाद बाहर निकलते वक्त डीएम ने जब बंदियों के परिवार वालों को हाथ में सामान लिए देखा तो उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में बाहर की खाद्य सामग्री अंदर नहीं जानी चाहिए। उन्होंने रुपये के बल पर बंदियों की मिलनी कराने पर भी जेल अधीक्षक को फटकारा।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो जिला कारागार में काफी दिनों से मोबाइल के इस्तेमाल की सूचनाएं आ रही थीं, लेकिन जब तलाशी ली गई तो महज एक मोबाइल सिम और एक चार्जर का मिलना यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं कुछ दाल में काला है।