{"_id":"6acfe362633cf757c60ba9f1","slug":"youth-clashed-with-sub-inspector-after-being-stopped-for-sounding-a-hooter-in-his-private-car-ballia-news-c-190-1-bal1001-175168-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: निजी कार में हूटर बजाने पर रोका तो एसआई से भिड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: निजी कार में हूटर बजाने पर रोका तो एसआई से भिड़ा युवक
विज्ञापन
इंदरपुर। निजी कार में हूटर लगाने के मामले में बुधवार को विशुनपुरा चट्टी पर पुलिस और एक युवक के बीच बहस हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस युवक को कार समेत थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस विशुनपुरा चट्टी पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तुर्की दौलतपुर की ओर से निजी कार में हूटर बजाते हुए आ रहे युवक को पुलिस ने रोककर जांच शुरू की। युवक की पहचान अनुप यादव के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि वाहन रोके जाने को लेकर उसकी एसआई दिनेश यादव से बहस होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी तेज हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस युवक को उसी कार में बैठाकर थाने ले गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
इस संबंध में नगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। मामले में कार्रवाई की जा रही है।