फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations for the Under-17 boys' football tournament intensify.

Ballia News: अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज

Thu, 15 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Under-17 boys' football tournament intensify.
बांसडीह रोड। रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज, आमघाट में 70वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

दो नवंबर से छह नवंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से अंडर-17 आयु वर्ग के बालक फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को लेकर विद्यालय के खेल मैदान को समतल कर निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं।
विद्यालय के प्रबंधक अभय कुमार सिंह और प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल और जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया के निर्देशन में प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदान के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज विद्युत तारों को भी हटाया जाएगा। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी पहुंचकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इससे स्थानीय खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ेगी और खेल भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed